RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी, rrbcdg.gov.in पर देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट
Santosh Kumar | September 19, 2025 | 05:27 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीटी 1 परीक्षा 5 से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 पीडीएफ में चयनित उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स की भी घोषणा कर दी है।
RRB NTPC Graduate Cutoff 2025: आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के लिए उपस्थित होना होगा। आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की 1 जुलाई को जारी की गई। उम्मीदवारों को आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2025 देख सकते हैं-
|
श्रेणी संख्या |
सामान्य | एससी | एसटी | ओबीसी | ईडबल्यूएस | ईएसएम |
|---|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
83.01067 |
74.11194 |
76.17528 |
80.90384 |
77.41658 |
60.11491 |
|
2 |
80.67843 |
73.39221 |
72.75012 |
78.50762 |
77.30481 |
57.70933 |
|
3 |
74.37857 |
66.76274 |
67.16509 |
73.82327 |
70.20539 |
51.15979 |
|
5 |
77.70814 |
67.97074 |
72.92889 |
74.64256 |
74.29447 |
43.10205 |
RRB NTPC CBT 1 Result 2025: कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
- 'आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवारों इसमें अपने की अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
RRB NTPC Result 2025 Graduate: सीबीटी 2 परीक्षा कब?
दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा अक्टूबर 2025 के तीसरे सप्ताह में संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की सूचना वेबसाइट, एसएमएस या ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। यह जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध होगी।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के तहत कुल 11,558 पदों को भरेगा, जिसमें ग्रेजुएट लेवल पर 8,113 पद और अंडरग्रेजुएड लेवल पर 3,445 पद शामिल हैं। आरआरबी द्वारा जारी परिणाम अंतिम है और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती है।
अगली खबर
]RRB NTPC Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की rrbcdg.gov.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके आरआरबी एनटीपीसी आंसर की चेक कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग