आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से पूरी करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
Santosh Kumar | July 1, 2025 | 06:40 PM IST
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके आरआरबी एनटीपीसी आंसर की चेक कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया, शुल्क और अंतिम तिथि की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 5 से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई। अभ्यर्थी आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए अभ्यर्थियों को 6 जुलाई तक का समय दिया है।
आरआरबी ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क तय किया है, जिसमें बैंक सेवा शुल्क भी शामिल होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो पैसे उसी खाते में वापस कर दिए जाएंगे, जिससे भुगतान किया गया होगा।
भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से पूरी करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
Also readRRB Technician Recruitment 2025: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन rrbapply.gov.in पर शुरू
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
आरआरबी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। आरआरबी ने आंसर की के साथ ही रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र ऑनलाइन जारी किया है। इस भर्ती अभियान में आरआरबी कुल 8113 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ एवं एसओ अधिसूचना 2025 की आधिकारिक पीडीएफ में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
Santosh Kumar