RRB NTPC Exam Date 2024: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट कब होगा जारी? क्या है लेटेस्ट अपडेट जानें
Santosh Kumar | January 8, 2025 | 04:54 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद, परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा केंद्र की जांच और सत्यापन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) किसी भी समय नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा की तिथियां और एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी साझा करेगा।
बोर्ड एनटीपीसी एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट के साथ-साथ परीक्षा सिटी स्लिप पर अपडेट भी साझा करेगा। आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद, उम्मीदवार परीक्षा केंद्र की जांच और सत्यापन कर सकेंगे।
RRB NTPC Admit Card Exam Date 2024: एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट?
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा। आमतौर पर आरआरबी परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है लेकिन फिलहाल परीक्षा तिथि भी जारी नहीं की गई है।
बता दें कि बोर्ड नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11558 रिक्तियों को भरेगा। इसमें अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के तहत कुल 3445 पद और ग्रेजुएट पोस्ट के तहत 8113 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से 27 अक्टूबर 2024 तक पूरी की गई थी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि को लेकर कोई जानकारी उम्मीदवारों से साझा नहीं की है।
Also read RRB NTPC Exam Dates: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट्स किसी भी समय हो सकती है घोषित, जानें लेटेस्ट अपडेट
RRB NTPC Exam Date 2024: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट
आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी - सीबीटी 1, सीबीटी 2 और स्किल टेस्ट। सीबीटी 1 सभी पदों के लिए समान है, जबकि सीबीटी 2 में प्रश्नों का कठिनाई स्तर अलग-अलग होगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में कुल 100 प्रश्न होंगे और कुल 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नेगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी 2024 सीबीटी 1 परीक्षा तिथि के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संभावना है कि आरआरबी एनटीपीसी 2024 भर्ती परीक्षा मार्च-अप्रैल 2025 के महीने में आयोजित की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी