RRB JE Answer Key 2026: आरआरबी जेई आंसर की ऑब्जेक्शन डेट 20 नवंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 08:56 AM IST | 1 min read
आरआरबी जेई आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बढ़ी हुई समय सीमा तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली :
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के विभिन्न पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा बढ़ा दी है।
आरआरबी जेई कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) में शामिल हुए अभ्यर्थी अब परीक्षा के प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी देखने तथा प्रश्नों या विकल्पों पर आपत्ति 20 नवंबर 2026 तक दर्ज करा सकते हैं।
RRB JE CBT 1 Answer Key 2026: आपत्ति शुल्क
आरआरबी जेई उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुल्क 50 रुपये प्रति प्रश्न है, साथ ही लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा, और आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम होगा।
RRB JE CBT 1 Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- आरआरबी के आधिकारिक एप्लिकेशन पोर्टल पर जाएं, या संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर 'लेटेस्ट नोटिफिकेशन्स' सेक्शन में जाएं।
- आरआरबी जेई सीबीटी 1 आंसर की' या 'रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ' पर क्लिक करें।
- आरआरबी जेई लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आरआरबी जेई आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें और अपनी रिस्पॉन्स शीट चेक करें।
RRB JE CBT 1 Answer Key 2026: आंसर की डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या / रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
- आरआरबी जोन का नाम
- प्रत्येक प्रश्न के लिए प्रश्न आईडी
- प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए विकल्प
- उम्मीदवार द्वारा चुना गया उत्तर
- प्रोविजनल आंसर की के अनुसार आधिकारिक सही उत्तर
- प्रत्येक प्रश्न की स्थिति
- सेक्शन-वार प्रश्नों का विवरण
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी