Live

RRB Group D Result 2026 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट कब आएगा? जानें अपेक्षित तिथि, कटऑफ, स्कोरकार्ड लिंक

Santosh Kumar | November 3, 2026 | 12:13 PM IST | 2 mins read

सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% तय किए गए हैं, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह 30% हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य लेवल-1 के कुल 22,195 पदों को भरना है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

RRB Group D Result 2026 Live Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (सीईएन 09/2025) के नतीजों का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य लेवल-1 के कुल 22,195 पदों को भरना है। परीक्षा पूरे देश में 3 से 25 अगस्त तक आयोजित की गई। आंसर की 7 सितंबर को जारी की गई, और 15 से 17 सितंबर तक आपत्तियां स्वीकार की गईं। अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी 2026 रिजल्ट नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट संबंधित जोनल आरआरबी वेबसाइटों पर पीडीएफ के रूप में जारी किए जाने की उम्मीद है।

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के साथ, जोन-वार कट-ऑफ अंक भी घोषित किए जाएंगे। सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% तय किए गए हैं, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह 30% हैं।

RRB Group D Result 2026 Scorecard: आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड लिंक

शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया नॉर्मलाइज्ड स्कोर पर आधारित होगी। आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड नतीजों के साथ या उसके बाद उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड में नॉर्मलाइज्ड अंक, सेक्शन-वार स्कोर और योग्यता की स्थिति दिखाई देगी। स्कोरकार्ड देखने के लिए लिंक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों और आधिकारिक पोर्टल, rrb.indianrailways.gov.in पर सक्रिय होगा।

Also read RRB NTPC UG CBTST Date 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटीएसटी डेट घोषित, आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य

RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की मदद से आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-

  • क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
  • आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगी।
  • अंको की जांच करें और रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

जो उम्मीदवार क्वालिफाई करेंगे, उन्हें अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी के बाद, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए जोनल वेबसाइट देखते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
लाइव अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के साथ, जोन-वार कट-ऑफ अंक भी घोषित किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

November 3, 2026 | 12:13 PM IST

RRB Group D Result 2026 Scorecard: आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड कब आएगा?

आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड नतीजों के साथ या उसके बाद उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

November 3, 2026 | 11:27 AM IST

RRB Group D Passing Marks: आरआरबी ग्रुप डी पासिंग मार्क्स

सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% तय किए गए हैं, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह 30% हैं।

November 3, 2026 | 10:58 AM IST

RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जारी

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पूरे देश में 3 से 25 अगस्त तक आयोजित की गई। आंसर की 7 सितंबर को जारी की गई, और 15 से 17 सितंबर तक आपत्तियां स्वीकार की गईं।

November 3, 2026 | 10:57 AM IST

RRB Group D Result 2026 Live Updates: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कब आएगा?

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (सीईएन 09/2025) के नतीजों का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]