RRB ALP Result 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट रिजल्ट जल्द होगा जारी, कटऑफ अंक, क्वालीफाइंग मार्क्स जानें
Saurabh Pandey | December 25, 2024 | 05:57 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परिणाम 2024 पीडीएफ फॉर्म में क्षेत्रवार उपलब्ध कराया जाएगा। पीडीएफ फॉर्म में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही सहायक लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी 1 परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट चेक करने और स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करना होगा। आरआरबी वेबसाइटों के माध्यम से आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Result 2024: रिजल्ट क्षेत्रवार पीडीएफ फॉर्मेट में होगा जारी
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परिणाम 2024 पीडीएफ फॉर्म में क्षेत्रवार उपलब्ध कराया जाएगा। पीडीएफ फॉर्म में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। रिजल्ट्स के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के लिए आरआरबी एएलपी कट-ऑफ 2024 भी जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें सीबीटी 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
RRB ALP Result 2024: न्यूनतम पासिंग मार्क्स
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत न्यूनतम अंक हासिल करना होगा।
RRB ALP Result 2024: आरआरबी एएलपी अपेक्षित कट-ऑफ
- अनारक्षित - 49 से 54
- ओबीसी - 47 से 52
- एससी - 38 से 43
- एसटी - 35 से 40
RRB ALP Result 2024: आरआरबी वेबसाइट्स
- आरआरबी अहमदाबाद- www.rrbahmedaba.gov.in
- आरआरबी इलाहाबाद- www.rrbald.gov.in
- आरआरबी बैंगलोर- www.rrbbnc.gov.in
- आरआरबी भोपाल- www.rrbbpl.nic.in
- आरआरबी भुवनेश्वर- www.rrbbbs.gov.in
- आरआरबी बिलासपुर- www.rrbbilaspur.gov.in
- आरआरबी चंडीगढ़- www.rrbcdg.gov.in
- आरआरबी चेन्नई- www.rrbchennai.gov.in
- आरआरबी गोरखपुर- www.rrbgkp.gov.in
- आरआरबी गुवाहाटी- www.rrbguwahati.gov.in
- आरआरबी जम्मू- www.rrbjammu.nic.in
- आरआरबी कोलकाता- www.rrbkolkata.gov.in
- आरआरबी मालदा- www.rrbmalda.gov.in
- आरआरबी मुंबई- www.rrbmumbai.gov.in
- आरआरबी मुजफ्फरपुर- www.rrbmuzaffarpur.gov.in
- आरआरबी पटना- www.rrbpatna.gov.in
- आरआरबी रांची- www.rrbranchi.gov.in
- आरआरबी सिकंदराबाद- www.rrbsecunderada.nic.in
- आरआरबी सिलीगुड़ी- www.rrbsiliguri.org
- आरआरबी तिरुवनंतपुरम- www.rrbthiruvananthapuram.gov.in
RRB ALP Result 2024: वेतन
आरआरबी एएलपी के लिए प्रत्येक चयनित उम्मीदवार का मूल वेतन 19,900 रुपये प्रति माह होगा। इसके साथ ही, उनकी मासिक आरआरबी एएलपी इन-हैंड आय में विभिन्न प्रकार के भत्ते, जैसे महंगाई, घर का किराया, चिकित्सा आदि भी शामिल होंगे। इसलिए, मासिक आरआरबी एएलपी इन हैंड वेतन 24,000 और 34,000 रुपये के बीच होगा।
RRB ALP Result 2024: रिक्तियों की संख्या
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 25 से 29 नवंबर, 2024 तक आयोजित की गई थी। आरआरबी एएलपी भर्ती अभियान 18,799 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी