RRB ALP CBT 1 Result Date: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट rrbapply.gov.in पर जल्द, अपेक्षित कट ऑफ जानें
Abhay Pratap Singh | February 22, 2025 | 10:37 AM IST | 1 min read
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 एग्जाम 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 की घोषणा की जा सकती है। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीटी 1 परिणाम के साथ रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एएलपी कट ऑफ और एएलपी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा। एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही सीबीटी 2 के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम 2025 का आयोजन 19 मार्च को किया जाएगा।
एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। आरआरबी एएलपी परिणाम 2025 सीबीटी 1 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और कट-ऑफ अंक जैसे विवरण की जांच कर सकेंगे।
सीबीटी 1 एग्जाम 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। आरआरबी एएलपी परीक्षा सहायक लोको पायलट के 18,799 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
RRB ALP CBT 1 Result Date 2025: कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। फिर, ‘CEN -01/2024 सहायक लोको पायलटों के लिए प्रथम चरण सीबीटी का परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें। अब, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। आरआरबी एएलपी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
RRB ALP CBT 1 Cut Off 2025: अपेक्षित कटऑफ
उम्मीदवार आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 अपेक्षित कैटेगरी वाइज कटऑफ की जांच नीचे दी गई सारणी में कर सकते हैं:
| कैटेगरी | मार्क्स |
|---|---|
|
जनरल |
50-54 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
47-52 |
|
अनुसूचित जाति |
39-43 |
|
अनुसूचित जनजाति |
35-40 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें