RRB ALP Admit Card 2024: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 25 नवंबर की परीक्षा तिथि के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 21, 2024 | 07:12 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद के लिए 25 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए आज यानी 21 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एएलपी एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर सीबीटी 1 ई-कॉल लेटर देख सकते हैं।
आरआरबी एएलपी 2024 एडमिट कार्ड लॉगिन विंडो rrb.digialm.com/EForms/configuredHtml/1181/91195/login.html पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इस पेज से RRB ALP CBT 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एएलपी 2024 एग्जाम 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर को आयोजित होने वाली है।
आधिकारिक एएलपी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 26, 27, 28 और 29 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए कॉल लेटर क्रमशः 22, 23, 24 और 25 नवंबर को डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, आरआरबी द्वारा एएलपी 2024 की सभी परीक्षा तिथियों के लिए अलग-अलग डेट में सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि, “एडमिट कार्ड लिंक बोर्ड की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध है, जिनमें अजमेर, अहमदाबाद, इलाहाबाद, बैंगलोर, भुवनेश्वर, भोपाल, चंडीगढ़, बिलासपुर, गोरखपुर, चेन्नई, जम्मू, गुवाहाटी, मालदा, कोलकाता, मुंबई, मुजफ्फरपुर, रांची, पटना, सिलीगुड़ी, सिकंदराबाद और त्रिवेंद्रम शामिल हैं। छात्रों को अपने हाल टिकट प्राप्त करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।”
आरआरबी एएलपी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आधार से जुड़े बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके सत्यापित किया जाएगा। इसलिए, छात्रों को एएलपी एडमिट कार्ड के साथ अपना मूल आधार कार्ड साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए रेलवे बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB ALP Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 ई कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की उस क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं जिसके लिए आवेदन किया है।
- होमपेज पर उपलब्ध एएलपी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 कॉल लेटर डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें