RPSC SO Recruitment 2025: आरपीएससी एसओ भर्ती प्रक्रिया rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | October 30, 2025 | 10:45 PM IST | 1 min read
आरपीएससी एसओ भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार का संशोधन / परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत सांख्यिकी अधिकारी (एसओ) पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2025 तक है।
आरपीएससी एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
RPSC SO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को 400 रुपये देना होगा।
RPSC SO Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन कर आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
RPSC SO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
सांख्यिकी अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से राजस्थान राज्य की सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 2:30 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी।
आरपीएससी एसओ भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंकों की कटौती होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल