RPSC Exam 2024: राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड II परीक्षा का शेड्यूल जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से करें चेक
Saurabh Pandey | February 17, 2024 | 02:49 PM IST | 1 min read
आरपीएससी की तरफ से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी 2024 जारी किया गया है। पात्र उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए वरिष्ठ शिक्षक (ग्रेड 2) भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। इसके साथ ही आयोग ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तिथियां घोषित की हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
RPSC Exam 2024 परीक्षा कार्यक्रम
राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड II परीक्षा 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत स्कूल प्रोफेपर पदों के लिए भर्ती परीक्षा 17 नवंबर से 21 नवंबर 2024 तक होगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा 27 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
RPSC Senior Teacher Grade II Exam 2024 संस्कृत विषय के उम्मीदवारों के लिए 300 अंकों की परीक्षा होगी। जिसमें 150 प्रश्न एमसीक्यू टाइप के होंगे। परीक्षा संस्कृत भाषा में होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 की कुल 347 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चला रहा है।
राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक ग्रेड 2 भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 6 फरवरी से चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 6 मार्च 2024 तक है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी