RPSC SI Telecom Result 2026: आरपीएससी एसआई टेलीकॉम रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | February 12, 2026 | 11:53 AM IST | 1 min read
राजस्थान एसआई टेलीकॉम लिखित परीक्षा और पीईटी के परिणामों के आधार पर ही उम्मीदवार आगे दस्तावेज सत्यापन और फाइनल इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। सभी स्टेप्स सफलतापूर्वक पास करने पर ही अंतिम नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा और उम्मीदवार राजस्थान पुलिस फोर्स में शामिल होंगे।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) भर्ती रिजल्ट प्रकाशित कर दिया है। राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर 9 नवंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी एसआई टेलीकॉम रिजल्ट मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। कुल 671 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए क्वालीफाई किया गया है। इसमें से अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 10 उम्मीदवारों को वहीं गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 661 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जगह दी गई है।
RPSC SI Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट सेक्शन में “Click Here to Check Rajasthan Police SI Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
- इसके बाद डाउनलोड किए गए रिजल्ट को प्रिंट या सेव करें।
RPSC SI Result 2026: फिजिकल टेस्ट
जिन उम्मीदवारों ने आरपीएससी एसआई टेलीकॉम भर्ती लिखित परीक्षा पास की है अब उनको भर्ती के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट में शामिल होना अनिवार्य होगा। आरपीएससी की तरफ से पीईटी की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। फिजिकल के समय अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज