Trusted Source Image

SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ी, अब 25 फरवरी तक ibps.in पर करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | February 12, 2026 | 10:53 AM IST | 1 min read

एसबीआई इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2273 सीबीओ के रिक्त पदों को भरेगा, जिसमें नियमित पद 2050 और बैकवर्ड के 223 पद शामिल हैं।

एसबीआई सीबीओ भर्ती परीक्षा मार्च 2026 (संभावित) में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसबीआई सीबीओ भर्ती परीक्षा मार्च 2026 (संभावित) में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विज्ञापन संख्या:सीआरपीडी/सीबीओ/2025-26/18 के तहत सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, 2 वर्ष का कार्य अनुभव व स्थानीय भाषा का ज्ञान हो। आवेदक की आयु 31 दिसंबर, 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच हो। आरक्षित उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

एसबीआई इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2273 सीबीओ के रिक्त पदों को भरेगा, जिसमें नियमित पद 2050 और बैकवर्ड के 223 पद शामिल हैं। एसबीआई सीबीओ रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस को 750 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ पीएच को छूट दी गई है।

Also readBOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर, सीनियर मैनेजर के 166 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करें

एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू और उम्मीदवारों को आवेदन पत्र प्रिंट करने के लिए 12 मार्च तक का समय दिया गया है। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई थी। एसबीआई सीबीओ ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि मार्च 2026 है।

अधिसूचना के अनुसार, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कास्ट अकाउंटेंट जैसे योग्यता वाले कैंडिडेट भी आवेदन के पात्र हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एसबीआई करियर्स पोर्टल https://sbi.bank.in/web/careers पर उपलब्ध एसबीआई सीबीओ नोटिफिकेशन 2026 की जांच कर सकते हैं।

SBI CBO Apply Online 2026: आवेदन कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एसबीआई सीबीओ आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक ibpsreg.ibps.in/sbicbonov25 पर जाएं।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications