Abhay Pratap Singh | February 12, 2026 | 10:04 AM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के साथ ओपन स्कूल कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है।
After completing 10th grade, students have a wide range of course options to choose from. This eBook provides comprehensive details about the various courses available after 10th.
Download Now
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (MPSOS) ने कक्षा 10वीं-12वीं दिसंबर 2025 के लिए रुक जाना नहीं (RJN), आओ लौट चलें (ALC), ओपन स्कूल और मदरसा बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in के माध्यम से एमपीएसओएस दिसंबर 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: MPSOS 10th Time Table 2025 OUT December Session
Don't Miss: Best Courses after 10th
एमपीएसओएस एग्जाम दिसंबर 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर या ओएस नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्कता होगी। एमपीएसओएस परिणाम 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, माता व पिता का नाम, कुल प्राप्त अंक, विषयवार अंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
एमपी ओपन स्कूल कक्षा 10 दिसंबर 2025 परीक्षा 15 से 26 दिसंबर, 2025 तक और एमपीएसओएस कक्षा 12 दिसंबर 2025 परीक्षा 15 से 29 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। आरजेएन व एएलसी 10वीं परीक्षा 15 से 23 दिसंबर, 2025 तक और आरजेएन व एएलसी 12वीं परीक्षा 15 से 29 दिसंबर, 2025 तक कराई गई थी।
मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के साथ ओपन स्कूल कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्र एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जो छात्र अपने एमपीएसओएस 2025 परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए परिणाम घोषित होने की तिथि से 2 से 3 सप्ताह के भीतर निर्धारित शुल्क का भुगतान करके आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी होने के बाद अंकों में बदलाव नहीं किया जा सकता है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एमपीएसओएस रिजल्ट दिसंबर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: