Abhay Pratap Singh | February 12, 2026 | 08:49 AM IST | 1 min read
एनआईटीटीटी अक्टूबर-नवंबर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अक्टूबर-नवंबर 2025 सेमेस्टर के लिए नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाकर एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईटीटीटी अक्टूबर-नवंबर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एनआईटीटीटी परीक्षा के लिए वेबिनार 16 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एनआईटीटीटी का आयोजन 21, 22, 23 और 28 फरवरी को प्रत्येक दिन दो पालियों में किया जाएगा। शिफ्ट 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कराई जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 2 घंटे की होगी।
परीक्षा ऑनलाइन (इंटरनेट आधारित)-रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी। ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट में 100 मल्टिपल चॉइस प्रश्न होंगे। पेपर अंग्रेजी माध्यम में होगा। एनआईटीटीटी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन 17 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा।
उम्मीदवारों को एग्जाम के दौरान एडमिट कार्ड, वैलिड आईडी प्रूफ और ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल लाने रखने की अनुमति है। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: