RPSC Recruitment 2024: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड-2 भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि आज, जानें एप्लीकेशन प्रोसेस
Santosh Kumar | March 20, 2024 | 09:45 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से किये गये आवेदन मान्य नहीं होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा लाइब्रेरियन के 300 पदों पर आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख आज यानी 20 मार्च है। जिन अभ्यर्थियों ने लाइब्रेरियन ग्रेड-2 की इस भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 400 रुपये है, जबकि सुधार शुल्क 500 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान नकद या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट के माध्यम से करें।
Rajasthan Librarian Vacancy: पात्रता मानदंड
राजस्थान लाइब्रेरियन रिक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों के पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या लाइब्रेरी साइंस में डिग्री डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
RPSC Recruitment 2024: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके RPSC Librarian Recruitment 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'LIBRARIAN GRADE-II (SCHOOL EDU.) 2024' के सामने Apply Online पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करें।
- आवश्यक दस्तावेज और विवरण डालें।
- आवेदन शुल्क कर भुगतान कर पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल