RPSC RAS Mains Admit Card 2025: राजस्थान आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड जारी, 17 और 18 जून को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | June 14, 2025 | 11:44 AM IST | 2 mins read
राजस्थान आरएएस प्रीलिम्स 2024 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही आरपीएससी आरएएस मेन्स 2024 एग्जाम में उपस्थित हो सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज यानी 14 जून को राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। राजस्थान आरएएस प्रीलिम्स 2024 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही आरपीएससी आरएएस मेन्स 2024 एग्जाम में उपस्थित हो सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस मेन्स एग्जाम 2024 का आयोजन 17 और 18 जून को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आरएएस एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। स्पष्ट मूल फोटो पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 शुरू होने से 60 मिनट यानी 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। राजस्थान आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करके तथा सिटीजन एप्स (G2C) में उपलब्ध भर्ती पोर्टल लिंक का चयन करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान में कुल 733 पदों को भरा जाएगा, जिसमें राज्य सेवा के 346 पद और अधीनस्थ सेवा के 387 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RPSC RAS Admit Card 2025 Official Website: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरपीएससी आरएएस मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल