RPSC RAS Mains 2025: आरपीएससी आरएएस मेंस एडमिट कार्ड कल होगा जारी, जानें वेबसाइट लिंक, एग्जाम पैटर्न
Santosh Kumar | June 13, 2025 | 06:45 PM IST | 1 min read
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) कल यानी 14 जून 2025 को आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। आरएएस मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने आरएएस मेंस एग्जाम के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को आरपीएससी आरएएस मेंस 2025 परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले पहुंचना होगा।
आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। आरपीएससी आरएएस मेंस एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
RPSC RAS Mains 2025: परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड (कलर प्रिंट), ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। यदि फोटो पहचान पत्र पुराना या धुंधला है तो नया पहचान पत्र लेकर आएं।
फोटो पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन क्रमांक एवं जन्मतिथि के माध्यम से वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल पर जाकर समय से पूर्व अपना आरएएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर लें।
RPSC RAS Mains 2025 Admit Card: एग्जाम पैटर्न
आरपीएससी आरएएस परीक्षा पैटर्न 2024 के अनुसार, आरएएस की मुख्य परीक्षा में चार पेपर होते हैं, जिनमें से तीन पेपर सामान्य अध्ययन के होते हैं जबकि एक पेपर में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न शामिल होते हैं।
मुख्य परीक्षा के प्रत्येक पेपर के लिए आवंटित अधिकतम अंक 200 हैं। इसलिए परीक्षा कुल 800 अंकों के लिए आयोजित की जाती है। आरपीएससी आरएएस परीक्षा 2024 का साक्षात्कार 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल