Trusted Source Image

Rajasthan HC Recruitment 2025: राजस्थान हाईकोर्ट ग्रुप डी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 27 जून से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | June 10, 2025 | 02:58 PM IST | 2 mins read

राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

राजस्थान हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान उच्च न्यायालय ने ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के 5670 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान के जिला न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (तालुका विधिक सेवा समितियों एवं स्थाई लोक अदालतों सहित) में भर्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, ड्राइवर के 58 पद भी उपलब्ध हैं।

इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जून से आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2025 है।

राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

Rajasthan HC Group D Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए आवेदकों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि ड्राइवर पदों के लिए आवेदन करने वालों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

Rajasthan HC Group D Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

राजस्थान हाईकोर्ट ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर श्रेणी) / अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर श्रेणी) / अन्य राज्य के आवेदकों को 650 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी)/ अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक को 550 रूपये और राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदक/भूतपूर्व सैनिक दिव्यांगजनों को 450 रूपये का शुल्क देना होगा।

Also read NIACL Apprentice Recruitment 2025: एनआईएसीएल अपरेंटिस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन newindia.co.in पर शुरू

Rajasthan HC Group D Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न

राजस्थान हाईकोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी। इंटरव्यू 15 अंकों का होगा। ड्राइवर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 90 अंकों की होगी और इंटरव्यू 10 अंकों का होगा।

राजस्थान हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। दोनों परीक्षाओं के अंकों को मिलाकर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications