RPSC RAS Admit Card 2024: आरपीएससी आरएएस प्री एडमिट कार्ड जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 30, 2025 | 09:51 AM IST | 2 mins read
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आज यानी 30 जनवरी 2025 को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) प्री परीक्षा 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए आरपीएससी आरएएस प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है।
आरपीएससी आरएएस प्री एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पुस्तिका भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
RPSC RAS Admit Card 2024: परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले प्रवेश करें
जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
आरएएस परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लाना होगा। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुराना या अस्पष्ट है, तो रंगीन और स्पष्ट फोटो वाला दूसरा मूल पहचान पत्र लेकर आएं।
इसके अलावा एडमिट कार्ड पर नवीनतम और स्पष्ट रंगीन फोटो चिपकाना भी जरूरी है। स्पष्ट मूल फोटो पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ जारी जरूरी निर्देश भी जरूर पढ़ें।
RAS Pre Admit Card 2024: आरएएस एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरएएस प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- आरपीएससी आरएएस प्री एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IAF Agniveer Recruitment 2025: आईएएफ अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 2 फरवरी तक भरें फॉर्म
भारतीय वायु सेना में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 2 फरवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल