RPSC RAS Admit Card 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स सिटी स्लिप rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी; एडमिट कार्ड कल
Abhay Pratap Singh | January 29, 2025 | 09:29 AM IST | 2 mins read
आरएएस प्रीलिम्स सिटी स्लिप और आरएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स 2025 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। आरपीएससी आरएएसी प्रीलिम्स 2025 सिटी स्लिप में कैंडिडेट परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। वहीं, आयोग कल यानी 30 जनवरी को आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आरएएस प्री एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा। आरएएस सिटी स्लिप और आरएएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
आरपीएससी आरएएस हाल टिकट में उम्मीदवार नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि, परीक्षा कार्यक्रम, केंद्र विवरण और दिशानिर्देश जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं। नोटिस में कहा गया कि, यदि उम्मीदवारों को आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2025 में कोई विसंगति मिलती है, तो तुरंत अधिकारियों को रिपोर्ट करना चाहिए।
Also read JSSC Constable Admit Card 2025: झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती पीईटी एडमिट कार्ड jssc.nic.in पर जारी
राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 2 फरवरी को किया जाएगा। आरएएस प्री एग्जाम में ऑब्जेक्टिक टाइप के प्रश्न होंगे। आरएएसी प्रारंभिक परीक्षा 2025 कुल 200 अंकों के लिए 3 घंटे की अवधि में कराई जाएगी। आरएएस प्री 2024 पेपर में जनरल नॉलेज से जनरल साइंस सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आरएएस के 346 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 387 पद भरे जाएंगे। आरपीएससी आरएएस चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
RPSC RAS Exam 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। नवीनतम घोषणा अनुभाग के अंतर्गत “आरएएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024-25” लिंक पर क्लिक करें। अब, अपना पंजीकरण नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें। स्क्रीन पर आरएएस हाल टिकट दिखाई देगा। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी