Abhay Pratap Singh | January 28, 2025 | 11:00 AM IST | 2 mins read
जेएसएससी कांस्टेबल भर्ती पीईटी शेड्यूल के अनुसार, आयोग 9 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन करेगा।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए फिजिकल टेस्ट (PET) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएसएससी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। पीईटी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आयोग 9 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन करेगा। फिजिकल टेस्ट झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पहला चरण है।
झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 60 मिनट में 10 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 40 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के सीने की माप ली जाएगी।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अभियान के माध्यम से कुल 4,919 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए पीईटी, पीएमटी, मेडिकल टेस्ट और उसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित कैंडिडेट को 19,000 से 63,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
जेएसएससी कांस्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए झारखंड कांस्टेबल पीईटी हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। JSSC कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को हाल टिकट के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
उम्मीदवार झारखंड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें: