RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में लाइब्रेरियन के 300 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 20 फरवरी से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 14, 2024 | 08:46 PM IST | 1 min read
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक संघ आयोग (आरपीएससी) ने लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 14 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया है। आरपीएससी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड-2 की 300 रिक्तियां ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से भरी जाएंगी।
आरपीएससी पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में किसी तरह का संशोधन करने के लिए कैंडिडेट को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं, अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरपीएससी की समस्त भर्ती परीक्षाओं के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एकबारीय पंजीयन शुल्क 600 देना होता है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 400 रुपये है।
आरपीएससी पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड-2 भर्ती 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 20 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करें।
- ओटीआर के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक जानकारी व दस्तावेज अपलोड करना होगा।
- लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पर क्लिक कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
- अभ्यर्थी द्वारा ओटीआर रजिस्ट्रेशन के बाद OTR संशोधन नहीं किया जा सकता है।
अगली खबर
]BHU के 109वें स्थापना दिवस पर वीसी: शिक्षक के नाते छात्रों का शैक्षणिक, व्यावसायिक विकास करना हमारा कर्तव्य
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने अपने संबोधन में बीएचयू कम्यूनिटी से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होने का भी आह्वान किया।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी