Trusted Source Image

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू

Abhay Pratap Singh | February 5, 2024 | 11:59 AM IST | 1 min read

संस्कृत शिक्षा विभाग में 6 विषयों के लिए सीनियर टीचर की भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती के तहत संस्कृत विषय के 79 पदों पर भर्ती करेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती के तहत संस्कृत विषय के 79 पदों पर भर्ती करेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा वरिष्ठ शिक्षक के 347 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन कल यानी 6 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च 2024 तय की गई है।

आरपीएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत संस्कृत शिक्षा विभाग में 6 विषयों के लिए वरिष्ठ शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सीनियर टीचर के 347 रिक्तियों के तहत हिंदी विषय में 39 पद, अंग्रेजी विषय में 49 पद, सामाजिक विज्ञान में 65 पद, विज्ञान में 47 पद, गणित में 68 पद व संस्कृत विषय में 79 पद भरे जाएंगे। वहीं, आरिक्षत वर्ग के पदों पर उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।

आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक के पदों पर आवेदन के लिए अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष तय की गई है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती 2024: ऐसे आवेदन करें

वरिष्ठ शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉगिन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • कैंडिडेट आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने में किसी तरह की समस्या होने या फिर सहायता के लिए उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग के हेल्पलाइन नंबर 0145-2635212 या 2835200 पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications