Santosh Kumar | February 28, 2026 | 10:53 AM IST | 2 mins read
कैंडिडेट्स को अपना एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं और इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
जिन उम्मीदवारों ने टियर 1 परीक्षा पास कर ली है, वे अब टियर 2 परीक्षा के लिए एलिजिबल हैं, जो एसएससीएच सीएचएसएल का अगला स्टेज है। टियर 1 रिजल्ट के साथ, आयोग ने कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती अभियान के तहत 3,131 वैकेंसी भरी जाएंगी। टियर 1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई। हर सही जवाब के लिए 2 अंक दिए गए, जबकि हर गलत जवाब के लिए 0.50 अंकों की नेगेटिव मार्किंग है।
कैंडिडेट्स को अपना एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा का इस्तेमाल करें।
एसएससी सीएचएसएल स्कोरकार्ड में रॉ स्कोर, नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स, कैटेगरी और कट-ऑफ की डिटेल्स होंगी। अगर कैंडिडेट का नाम या रोल नंबर मेरिट लिस्ट में है, तो वे क्वालिफाई हैं। कटऑफ मार्क्स पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग होते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-
एसएससी सीएचएसएल भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल आंसर की पहले ही वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने सीबीई, पीईटी, पीएसटी, डीवी और डीएमई सफलतापूर्वक पास किया। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है।
Santosh Kumar