RPSC JLO Recruitment 2023: आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर पद के लिए साक्षात्कार तिथि जारी, 27 फरवरी से होगा शुरू
Abhay Pratap Singh | February 7, 2024 | 03:50 PM IST | 1 min read
राजस्थान जेएलओ इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने जूनियर लीगल ऑफिसर (जेएलओ) पद पर भर्ती प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार तिथि जारी की है। जारी शेड्यूल के अनुसार 27 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। आयोग द्वारा जल्द ही आरपीएससी की वेबसाइट पर इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
आयोग ने बताया कि राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर पद के लिए इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सेंटर पर शैक्षणिक डॉक्यूमेंट व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र की मूल प्रति लेकर आना अनिवार्य है। इसके साथ ही कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट सेट की फोटोकॉपी भी लानी होगी।
आरपीएससी जेएलओ भर्ती 2023: डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार इंटरव्यू शेड्यूल देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'जूनियर लीगल ऑफिसर परीक्षा-2023 साक्षात्कार तिथि (प्रथम चरण)' लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो में इंटरव्यू कार्यक्रम की पीडीएफ खुलेगी।
- उम्मीदवार साक्षात्कार तिथि जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
राजस्थान जेएलओ इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को डिटेल्ड आवेदन पत्र भी ले जाना होगा। कैंडिडेट इसे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 140 रिक्तियों पर भर्तियां की जाएंगी।
अगली खबर
]Public Exam Bill 2024: पेपर लीक रोकधाम के लिए लोक परीक्षा विधेयक लोकसभा में पास, 1 करोड़ रुपये लगेगा जुर्माना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कहा था कि परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से सरकार अवगत है। सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल