RPSC Response Sheet 2025: आरपीएससी फैक्ट्री-बॉयलर इंस्पेक्टर रिस्पॉन्स शीट 30 सितंबर को, डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | September 28, 2026 | 04:47 PM IST | 1 min read

आरपीएससी फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर उत्तर पत्रक डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आरपीएससी फैक्ट्री-बॉयलर इंस्पेक्टर 2025 परीक्षा 19 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर 2025 परीक्षा के लिए कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट 30 सितंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान फैक्ट्री-बॉयलर इंस्पेक्टर 2025 रिस्पॉन्स शीट जांच सकेंगे।

उम्मीदवारों को उत्तर-पत्रक डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। आरपीएससी फैक्ट्री एंड बॉयलर इंस्पेक्टर रिस्पॉन्स शीट 14 सितंबर, 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। निर्धारित तिथि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगी।

आयोग द्वारा निरीक्षक, कारखाना, एवं बॉयलर्स एवं निरीक्षक, कारखाना (रसायन) परीक्षा 2025 राज्य में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर 19 सितंबर, 2026 को कराई गई थी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट थी। पेपर में 150 अंकों के 150 एमसीक्यू टाइप के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में एक-तिहाई नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

Also read BOI SO Recruitment 2026: बीओआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ी, जल्द अप्लाई करें

नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों के स्वयं के अवलोकर के लिए रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ प्रारूप में आयोग की वेबसाइट पर 30 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक अपलोड रहेगी। इसके लिए कैंडिडेट को एग्जाम डैशबोर्ड के अंतर्गत ‘Inst./ Links/ Int. Letter/ Cert’ में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा।”

आरपीएससी के अनुसार, निर्धारित तिथि व समय के बाद रिस्पॉन्स शीट की मांग के संबंध में कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

RPSC Factory-Boiler Inspector 2025 Response Sheet: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों की मदद से उम्मीदवार उत्तर पत्रक जांच सकेंगे:

  • डायरेक्ट लिंक rpsc.rajasthan.gov.in/examdashboard पर जाएं।
  • फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर 2025 रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
  • कैंडिडेट उत्तर पत्रक जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]