RPSC Answer Key 2025: आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर मॉडल आंसर की जारी, 26 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | September 24, 2025 | 04:12 PM IST | 1 min read
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने मेडिकल एजुकेशन विभाग में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतियोगिता परीक्षा 2024 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर मॉडल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान सहायक प्रोफेसर उत्तर कुंजी 2025 सभी 17 विषयों की परीक्षा के लिए पीडीएफ फॉर्मेट उपलब्ध करा दी गई है, जिस पर उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की 2025 पर उम्मीदवार 24 सितंबर से 26 सितंबर, 2025 तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
चुनौती दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। साथ ही, प्रति आपत्ति 100 रुपए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। शुल्क के बिना और अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आयोग ने कहा कि, उम्मीदवार केवल एक बार ही आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। कैंडिडेट द्वारा प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ से समीक्षा के बाद आयोग आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर फाइनल आंसर की 2025 और राजस्थान सहायक प्रोफेसर परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।
नोटिस में कहा गया कि, ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल अथवा फोन नंबर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर जाएं।
RPSC Assistant Professor Model Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालनक करके आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर मॉडल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘कैंडिडेट इंफॉर्मेशन’ के भीतर ‘आंसर की’ पर क्लिक करें।
- असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 मॉडल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यता होने पर आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार