RPSC Assistant Professor Interview Letter 2026: आरपीएससी सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर केमिस्ट्री के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | October 28, 2026 | 02:50 PM IST | 1 min read
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज विज्ञापन संख्या 10/ 2025 के तहत सहायक आचार्य - रसायन विज्ञान (Assistant Professor - Chemistry) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी साक्षात्कार पत्र में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, साक्षात्कार तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आयोग द्वारा आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 इंटरव्यू का आयोजन केमिस्ट्री विषय के लिए 2 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। वहीं, अर्थशास्त्र (Economics) विषय के लिए साक्षात्कार 26 और 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा तथा इंटरव्यू लेटर नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
साक्षात्कार के समय उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति एवं उसकी फोटोकॉपी लानी होगी। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में इंटरव्यू सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है, जिससे यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं के चलते देरी न हो। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RPSC Assistant Professor Interview Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘न्यूज एंड इवेंट’ सेक्शन पर जाएं।
- अब, इंटरव्यू लेटर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार