RPSC Recruitment 2025: आरपीएससी एग्रीकल्चर स्कूल लेक्चरर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, भरे जाएंगे 500 पद
Abhay Pratap Singh | October 1, 2025 | 05:36 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कृषि स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के तहत अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 09/2025-26 के अंतर्गत प्राध्यापक कृषि (स्कूल शिक्षा) - 2025 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 3 अक्टूबर को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी एग्रीकल्चर स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान कृषि स्कूल लेक्चरर 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू है। आवेदन की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 स्कूल लेक्चरर (कृषि) के पदों को भरा जाएगा।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त कृषि/ बागवानी में चार वर्षीय स्नातक डिग्री और संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड हो। साथ ही, देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर के अभ्यर्थी को 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ बीसी-नॉन क्रीमीलेयर/ ईबीसी-नॉन क्रीमीलेयर/ ईडब्ल्यूएस/ सहरिया आदिम जाति/ दिव्यांग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 400 रुपए है।
राजस्थान कृषि स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के तहत अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे 4800/-) के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
RPSC Agriculture Teacher Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान कृषि लेक्चरर भर्ती के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- आरपीएससी की वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, स्कूल लेक्चरर पंजीकरण 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच