RMS CET 2026 Correction: आरएमएस सीईटी एप्लीकेशन फॉर्म में आज से करें सुधार; चरण, अंतिम तिथि और फील्ड जानें
Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 02:40 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी ऑनलाइन एप्लीकेशन 2026 में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वर्तमान व स्थाई पता, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और फोटो में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2026 आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर 27 से 28 अक्टूबर तक आरएमएस सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी ऑनलाइन एप्लीकेशन 2026 में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वर्तमान व स्थाई पता, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और फोटो में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, कैंडिडेट का नाम या पिता का नाम या माता का नाम में से किसी एक फील्ड में बदलाव की अनुमति दी गई है।
एनटीए ने कहा कि, “28 अक्टूबर, 2026 (रात 11:50 बजे तक) के बाद किसी भी स्थिति में विवरणों में कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो संबंधित उम्मीदवार को उसका भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से करना होगा।”
RMS CET 2026 Application Correction: सुधार प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरएमएस सीईटी एप्लीकेशन 2026 में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/rmscet/ पर जाएं।
- ‘RMS CET – 2026 Online Application’ लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और आवश्यक सुधार करें।
- सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
RMS CET 2026 Application Correction Schedule: शेड्यूल
नीचे सारणी में आरएसएम सीईटी 2026 आवेदन में सुधार के लिए शेड्यूल जांच सकते हैं:
| विवरण | फील्ड |
|---|---|
|
अभ्यर्थियों को सभी फील्ड में परिवर्तन की अनुमति होगी |
कक्षा 5वीं और 8वीं के समकक्ष विवरण |
|
अभ्यर्थियों को अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहरों को बदलने की अनुमति होगी (पुनः स्पष्ट किया जाता है कि NTA अभ्यर्थी द्वारा दिए गए विकल्पों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है) |
परीक्षा शहर का चयन |
|
अभ्यर्थियों को सभी फ़ील्ड में परिवर्तन की अनुमति होगी: |
जन्म तिथि लिंग श्रेणी / वर्ग हस्ताक्षर अंगूठे का निशान मूल निवास प्रमाण-पत्र जन्म प्रमाण-पत्र |
|
अभ्यर्थियों को पहचान संबंधी विवरण बदलने की अनुमति होगी (केवल उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया है) |
आधार विवरण |
महत्वपूर्ण शर्तें व निर्देश:
- शुल्क में बदलाव: यदि संशोधन के कारण शुल्क प्रभावित होता है, तो नियमानुसार अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। हालांकि, किसी भी स्थिति में शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
- अतिरिक्त शुल्क लागू: यदि कोई अतिरिक्त शुल्क बनता है, तो उसके भुगतान के बाद ही इन क्षेत्रों में सुधार प्रभावी होगा।
- एकल सुधार का अवसर: अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही सुधार करने की अनुमति होगी। एक बार संशोधन जमा (Submit) हो जाने के बाद, फॉर्म लॉक (Freeze) हो जाएगा।
अगली खबर
]Anuprati Coaching Scheme 2026: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई
इससे पहले, यह अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तय की गई थी। विभाग के निदेशक और सरकार के संयुक्त सचिव, ललित कुमार ने बताया कि यह निर्णय जरूरतमंद और पात्र उम्मीदवारों के हित में लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस योजना का लाभ उठा सकें।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार