RMS CET 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी पंजीकरण आज से शुरू, कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए योग्यता जानें

Abhay Pratap Singh | September 23, 2026 | 10:39 PM IST | 2 mins read

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों (RMS) की संख्या 5 है, जो हिमाचल प्रदेश के चैल (शिमला), राजस्थान के अजमेर व धौलपुर और कर्नाटक के बेलगाम व बेंगलुरु में स्थित हैं।

आरएमएस सीईटी 2026 परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक एनटीए वेबसाइट)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2026 की पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर 23 सितंबर से 20 अक्टूबर (शाम 5:00 बजे) तक फॉर्म भर सकते हैं।

New: RMS CET Result 2026 Out; Check Here

RMS CET Cutoff: Class 6 | Class 9

RMS CET 2026-27 QP's: Class 6Class 9

आरएमएस सीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ओबीसी-एनसीएल वर्ग के कैंडिडेट को 1000 रुपये और एससी/ एसटी/ शहीद सशस्त्र बलों के जवानों के आश्रित को 750 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। छात्रों को शुल्क भुगतान के लिए 20 अक्टूबर को रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है।

Rashtriya Military School Common Entrance Exam 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • कक्षा 6 में प्रवेश के लिए योग्यता - छात्र की उम्र 10 से 13 साल के बीच होनी चाहिए यानी 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच जन्में छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • कक्षा 9 में प्रवेश के लिए योग्यता - उम्मीदवार की उम्र 13 से 16 साल के बीच होनी चाहिए यानी 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 के बीच जिन छात्रों का जन्म हुआ है, वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
  • आयु की गणना 31 मार्च 2027 से की जाएगी। शहीद हुए सशस्त्र बलों के जवानों के आश्रितों को अधिकतम आयु सीमा में 6 महीने की छूट दी जाएगी।

Also read CBSE LOC 2026-27: सीबीएसई कक्षा 10-12 मुख्य परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने का शेड्यूल जारी, शुल्क जांचें

विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी 2026 फॉर्म 21 से 25 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे) तक भर सकते हैं और लेट फीस जमा करने की आखिरी तिथि 25 अक्टूबर 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित है। आरएमएस सीईटी 2026 परीक्षा देशभर के 63 शहरों में बनाए गए केंद्रों पर पेन एवं पेपर मोड में 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

नोटिस में कहा गया कि, आरएमएस सीईटी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को विस्तृत इन्फॉर्मेशन बुलेटिन ध्यान से पढ़ने और समय-सीमा के भीतर केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई है। रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल इंग्लिश मीडियम रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल हैं। इनका उद्देश्य रक्षा कर्मियों और आम नागरिकों के बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक अच्छी शिक्षा देना है।

RMS CET 2026 Online Application: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरएमएस सीईटी 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • आरएसएम सीईटी की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/rmscet/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘RMS CET - 2026 Online Application’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी की मदद से पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]