Republic Day 2024: भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
Abhay Pratap Singh | January 26, 2024 | 11:22 AM IST | 1 min read
संपूर्ण भारत देश में 26 जनवरी 2024 को 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों को पेश करने की थीम पर आधारित है।
नई दिल्ली: भारत देश में इस वर्ष 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। स्वतंत्र भारत में पहली बार आज ही के दिन वर्ष 1950 में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ और देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की थी।
देश आजाद होने के बाद कानून व्यवस्था बनाने व उसे लागू करने को लेकर 9 दिसंबर 1946 को डॉ. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा का गठन किया गया। पहली बार देश में गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन इरविन एम्पिथिएटर (वर्तमान में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम) में किया गया था।
शुरुआती 5 सालों तक गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जाता था। हालांकि, पहली बार वर्ष 1955 में राजपथ (वर्तमान में कर्तव्य पथ) पर रिपब्लिक डे के दिन परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी के दिन राजपथ पर ही परेड कार्यक्रम किया जाता है।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस का थीम महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों को पेश करने पर आधारित है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी 2024 को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोशल साइट ‘एक्स’ पर देश वासियों को शुभकामनाएं दी। वहीं, रिपब्लिक डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हुए हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर लगभग 14,000 कर्मियों को तैनात किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड आज सुबह 10:30 बजे से विजय चौक से शुरू होगी, जो कर्तव्य पथ, तिलक मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग समेत अन्य स्थानों से होते हुए लाल किला की तरफ बढ़ेगी।
अगली खबर
]JEE Main Admit Card 2024: जेईई मेन एडमिट कार्ड 27 जनवरी से 1 फरवरी तक की परीक्षाओं के लिए जारी, डिटेल देखें
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रत्येक साल 2 सत्र में जेईई एग्जाम का आयोजन किया जाता है। पेपर 1 का आयोजन बीई/बीटेक प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए व पेपर 2 का आयोजन बीआर्क और बी प्लानिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल