REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की, रिजल्ट कब आएगा @reet2024.co.in; कटऑफ अंक, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 15, 2025 | 06:52 PM IST | 3 mins read
आरबीएसई की घोषणा के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर रीट आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 27 और 28 फरवरी को रीट लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा ली है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (REET 2025) में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अब रीट आंसर की 2025 और रीट 2025 रिजल्ट का इंतजार है।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
रीट प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए कैंडिडेट को प्रति प्रश्न 300 रुपए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आरबीएस रीट फाइनल आंसर की 2025 और रीट 2025 परिणाम की घोषणा करेगा।
आरबीएसई की घोषणा के बाद अभ्यर्थी रीट की ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रीट आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। रीट उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) रीट आंसर की के साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। रीट आंसर की पीडीएफ में परीक्षा का स्तर, प्रश्न सेट, विषय कोड - संख्या और सही उत्तर सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होंगे।
राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए रीट एक योग्यता परीक्षा है। रीट लेवल-1 कक्षा 1 से 5 तक और रीट लेवल 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए है। रीट परीक्षा में सफल होने के लिए एससी, एसटी उम्मीदवारों को 36 प्रतिशत अंक लाना होगा, जबकि सामान्य व अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 60% है।
Reet Answer Key 2025 Kab Aayegi: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से रीट आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले रीट आसंर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ चुनौती दर्ज कराएं।
March 15, 2025 | 06:52 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
| कैटेगरी | न्यूनतम योग्यता अंक |
|---|---|
|
एससी/एसटी |
36% |
|
सामान्य/अन्य |
60% |
March 15, 2025 | 06:05 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट 2025 उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
REET 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) की वेबसाइट से आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी लेवल 1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए अलग-अलग उपलब्ध है।
March 15, 2025 | 05:44 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट मार्किंग स्कीम
रीट परीक्षा में इस बार से नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
March 15, 2025 | 05:05 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की जारी?
नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज यानी 15 मार्च को रीट आंसर 2025 (reet level 2 answer key 2025) जारी की जा सकती है।
March 15, 2025 | 04:36 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट रिजल्ट कब आएगा?
आरबीएसई की घोषणा के बाद अभ्यर्थी रीट की ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर रीट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
March 15, 2025 | 03:49 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट फाइनल आंसर की
रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आरबीएसई रीट फाइनल आंसर की 2025 और रीट 2025 परिणाम की घोषणा करेगा।
March 15, 2025 | 03:04 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की आपत्ति शुल्क
रीट आंसर की (reet 2024) पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपए शुल्क का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा।
March 15, 2025 | 02:29 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट परीक्षा कब आयोजित की गई?
आरबीएसई रीट परीक्षा 27 और 28 फरवरी को लेवल 1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए ऑफलाइन मोड (reet 2025 answer key) में कराई गई।
March 15, 2025 | 02:02 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो
रीट आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। रीट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (reet answer key 2025 official website) की आवश्यकता होगी।
March 15, 2025 | 01:35 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आसंर की कब आएगी?
- सबसे पहले रीट आसंर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ चुनौती दर्ज कराएं।
March 15, 2025 | 01:35 PM IST
REET Answer Key 2025 Live: रीट आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट
रीट आंसर की बोर्ड की निम्नलिखित ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी:
- reet2024.co.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग