REET Admit Card 2024: रीट एडमिट कार्ड लेवल 1, 2 परीक्षा के लिए कल होगा जारी, 27 फरवरी को एग्जाम
Santosh Kumar | February 18, 2025 | 11:52 AM IST | 2 mins read
रीट 2024 एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, परीक्षा की तिथि व समय तथा परीक्षा केंद्र का पता अंकित होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 परीक्षा 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के रीट एडमिट कार्ड 2024 कल यानी 19 फरवरी को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार रीट 2024 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रीट 2024 एडमिट कार्ड 19 फरवरी को शाम 4 बजे के बाद ऑफिशियल पोर्टल पर जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह अपडेट जारी किया है।
REET Admit Card 2024: रीट 2024 परीक्षा समय
उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना रीट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान शिक्षा बोर्ड पूरे प्रदेश में रीट परीक्षा आयोजित करेगा।
रीट 2024 परीक्षा राजस्थान के 41 जिलों और 48 शहरों में आयोजित की जाएगी। रीट 2024 परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
REET 2024 Admit Card: रीट एडमिट कार्ड डिटेल्स
रीट एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, परीक्षा की तिथि और समय तथा परीक्षा केंद्र का पता अंकित होगा। परीक्षा की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने इसे एक ही दिन में कराने का निर्णय लिया।
रीट परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के लिए शिक्षक भर्ती हेतु पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। बोर्ड ने रीट परीक्षा के लिए नकारात्मक अंकन की शुरुआत की है और ओएमआर नियमों को संशोधित किया है।
इस वर्ष से प्रत्येक प्रश्न में 4 के बजाय 5 विकल्प होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएँगे। परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए स्तर 1 और कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए स्तर 2।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा