RCF Kapurthala Recruitment 2024: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया
Saurabh Pandey | March 15, 2024 | 03:30 PM IST | 1 min read
आरसीएफ कपूरथला अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) कपूरथला ने विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आरसीएफ कपूरथला की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Rail Coach Factory Kapurthala Vacancy ट्रे़डवाइज रिक्तियों का विवरण
रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने अपरेंटिस पदों के लिए 550 रिक्तियां जारी की हैं। इन रिक्तियों का विवरण और ट्रेड नीचे दिया जा रहा है, जहां आप इसे चेक कर सकते हैं।
- फिटर - 200 पद
- वेल्डर (G,E) - 230 पद
- मशीनिस्ट - 5 पद
- पेंटर - 20 पद
- कारपेंटर - 5 पद
- इलेक्ट्रीशियन - 75 पद
- एसी एवं रेफ्रिजरेटर मैकेनिक - 15 पद
RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2024 आयुसीमा
आरसीएफ कपूरथला भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए ऊपरी सीमा में 5 वर्ष की छूट और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
Rail Coach Factory Kapurthala Vacancy शैक्षणिक योग्यता
आरसीएफ कपूरथला भर्ती 2024 उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उपयुक्त ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक है। दिव्यांगों (पीडब्ल्यूडी) के लिए ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट है।
RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rcf.Indianrailways.gov.in पर जाएं।
- अपनी डिटेल के साथ पंजीकरण करें।
- अब लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस में बंपर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया और योग्यता
जो उम्मीदवार पंजाब में पुलिसकर्मी बनने का सपना देख रहे हैं, वे पंजाब पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण विंडो शाम 7 बजे से खुलेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी