Rajasthan Board Exam 2024: आरबीएसई ने उच्च माध्यमिक परीक्षा 2024 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम डेट जारी की
Abhay Pratap Singh | January 18, 2024 | 12:49 PM IST | 1 min read
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने उच्च माध्यम परीक्षा 2024 के छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने उच्च माध्यमिक परीक्षा 2024 के नियमित और स्वयंपाठी (प्राईवेट) छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आरबीएसई द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि उच्च माध्यमिक परीक्षा 2024 के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी।
वहीं, स्वयंपाठी (प्राइवेट) विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिक एग्जाम का आयोजन 15 फरवरी से 20 फरवरी 2024 के बीच किया जाएगा। स्वयंपाठी (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की सूचना और प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक सप्ताह पूर्व अपलोड कर दी जाएगी। जिसके बाद प्राइवेट परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि प्रायोगिक परीक्षाओं से संबंधित सामग्रियां जैसे उत्तर पुस्तिका, ग्राफ पेपर व ड्रॉइंग शीट्स आदि बोर्ड द्वारा बनाए गए वितरण केंद्रों पर भिजवाई जाएंगी। विद्यालय के प्राधानाचार्य इन केंद्रों से यह सामाग्री प्राप्त कर सकते हैं।
स्कूलों में विषयवार नियुक्त वाह्य परीक्षकों की सूची, छात्रों के रोल नंबर व प्रायोगिक परीक्षाओं के निर्देश आदि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएंगी। जिसे स्कूल के प्राधानाचार्य अपनी आईडी और पासवर्ड की मदद से देख सकते हैं।
RBSE ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की परीक्षा उसी परीक्षक द्वारा उसी विद्यालय में स्कूल प्रधानाचार्य की विशेष अनुमति से कराई जाएंगी। किसी तरह की स्थिति में अन्य परीक्षक व अन्य विद्यालय में परीक्षा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Rajasthan Board 2024 की प्रायोगिक परीक्षा में किसी भी तरह की जानकारी या समस्या होने पर विद्यार्थी बोर्ड के फोन नंबर 0145-2620739 या 2623776 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]Chhattisgarh Govt Jobs Age Limit: सरकारी नौकरियों में स्टेट कैंडिडेट को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी
छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट बैठक में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2028 तक राज्य के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी