REET Answer Key 2024-25: आरबीएसई रीट प्रोविजनल आंसर की reet2024.co.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Santosh Kumar | March 25, 2025 | 04:37 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को रीट आंसर की 2024 पर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया है। रीट आंसर की के लिए आपत्ति विंडो सक्रिय कर दी गई है।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। रीट 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी रीट की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in के माध्यम से रीट 2025 आंसर-की डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। आरबीएसई रीट 2024 परीक्षा 27, 28 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आरबीएसई रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं है। राजस्थान बोर्ड ने लेवल 1 और लेवल 2 की आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की है।
REET Answer Key 2024-25: 31 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को रीट आंसर-की 2024 पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वह 31 मार्च 2025 रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
यदि अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज करा दी है, लेकिन चालान का भुगतान नहीं किया है, तो उसकी आपत्ति मान्य नहीं होगी। भुगतान होने के बाद ही आपत्ति दर्ज मानी जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
चालान जमा होने के बाद अभ्यर्थी को उसकी दर्ज आपत्तियों का विवरण प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। आपत्ति के समर्थन में दिए गए साक्ष्य वैध पुस्तकों, गाइडों या पासबुक से होने चाहिए, उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Also read RBSE REET Answer Key 2025 Live: आरबीएसई रीट आंसर की जारी @reet2024.co.in; जानें कब तक आएगा रिजल्ट?
RBSE REET Answer Key 2024: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई रीट आंसर की 2024-25 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर रीट आंसर की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आरबीएसई रीट आंसर की 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसे चेक और अपने अंको की गणना करें।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 60% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा, एससी/एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 36% है।
रीट 2025 राजस्थान में लेवल 1 और लेवल 2 शिक्षण पदों के लिए पात्रता परीक्षा है। उम्मीदवारों द्वारा दायर की गई चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद रीट फाइनल आंसर की 2025 और रीट 2025 परिणाम घोषित करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल