Santosh Kumar | March 25, 2025 | 10:34 PM IST | 5 mins read
रीट 2024 परीक्षा 27, 28 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई। रीट 2025 उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
REET Answer Key 2025 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 की आंसर-की आज यानी 25 मार्च को जारी कर दी गई है। रीट 2024 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रीट की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in के जरिए रीट 2025 आंसर-की डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। रीट 2024 आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है।
आरबीएसई रीट 2024 परीक्षा 27, 28 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वह 31 मार्च 2025 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, ऑफलाइन आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद रीट रिजल्ट जारी किया जाएगा। आरबीएसई ने रीट रिजल्ट के लिए कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपये शुल्क निर्धारित है। यदि अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज करा दी है, लेकिन चालान का भुगतान नहीं किया है, तो उसकी आपत्ति मान्य नहीं होगी। भुगतान होने के बाद ही आपत्ति दर्ज मानी जाएगी।
चालान जमा होने के बाद अभ्यर्थी को उसकी दर्ज आपत्तियों का विवरण प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। आपत्ति के समर्थन में दिए गए साक्ष्य वैध पुस्तकों, गाइडों या पासबुक से होने चाहिए, उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यदि अभ्यर्थी दोनों स्तरों की परीक्षा में शामिल हुआ है, तो उसे प्रत्येक स्तर के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करानी होंगी। कोई भी अभ्यर्थी एक प्रश्न पर केवल एक बार ही आपत्ति कर सकता है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से रीट आंसर की जांच और आपत्तियां उठा सकते हैं-
उल्लेखनीय है कि रीट के दोनों लेवल की परीक्षा में करीब 14.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें राजस्थान समेत यूपी, गुजरात, मध्यप्रदेश और हरियाणा के अभ्यर्थी भी शामिल हुए थे। रीट लेवल 1 और 2 शिक्षण पदों के लिए पात्रता परीक्षा है।
आरबीएसई द्वारा रीट 2024 की आंसर-की आज यानी 25 मार्च को जारी कर दी गई है। रीट लेवल 1, 2 की उत्तर कुंजी से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
March 25, 2025 | 10:34 PM IST
बीएसईआर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर लेवल 1 और 2 के लिए REET 2025 उत्तर कुंजी जारी की है।
March 25, 2025 | 10:01 PM IST
बोर्ड ने 27 और 28 फरवरी को तीन पालियों में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) आयोजित की थी।
March 25, 2025 | 08:51 PM IST
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (REET 2025) उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर उपलब्ध है।
March 25, 2025 | 08:33 PM IST
आरबीएसई ने कहा, “आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, ऑफलाइन आपत्तियां या बिना सबूत के उन पर विचार नहीं किया जाएगा।”
March 25, 2025 | 07:57 PM IST
आरबीएसई ने अभी तक राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (REET 2025) के परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की है। रीट रिजल्ट 2025, रीट फाइनल आंसर की के बाद ही जारी की जाएगी।
March 25, 2025 | 07:31 PM IST
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 (रीट 2025) के अंक की वैधता आजीवन है।
March 25, 2025 | 07:06 PM IST
रीट उत्तर कुंजी 2025 को चुनौती देने के लिए कैंडिडेट को प्रति प्रश्न 300 रुपए का भुगतान करना होगा।
March 25, 2025 | 06:39 PM IST
उम्मीदवार रीट प्रोविजनल आंसर की पर 31 मार्च तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
March 25, 2025 | 05:41 PM IST
March 25, 2025 | 05:25 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई रीट आंसर की 2024-25 डाउनलोड कर सकते हैं-
March 25, 2025 | 05:05 PM IST
आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपये शुल्क निर्धारित है। यदि अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज करा दी है, लेकिन चालान का भुगतान नहीं किया है, तो उसकी आपत्ति मान्य नहीं होगी। भुगतान होने के बाद ही आपत्ति दर्ज मानी जाएगी।
March 25, 2025 | 04:40 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है।
March 25, 2025 | 04:34 PM IST
रीट प्रोविजनल आंसर की जारी होने पर उम्मीदवार निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं:
March 25, 2025 | 04:01 PM IST
रीट परीक्षा में कुल 150 अंकों के लिए 150 MCQ-आधारित प्रश्न होते हैं। रीट लेवल 1 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I (अनिवार्य), भाषा II (अनिवार्य), गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
March 25, 2025 | 03:44 PM IST
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान आधिकारिक वेबसाइट पर रीट परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर का उपयोग करके रीट रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। रीट रिजल्ट में परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के साथ क्वालीफाइंग अंक और स्थिति शामिल है।
March 25, 2025 | 03:25 PM IST
रीट परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद रीट फाइनल आंसर की 2025 जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर रीट परिणाम 2025 की घोषणा की जाएगी।
March 25, 2025 | 02:45 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई रीट आंसर की 2025 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-
March 25, 2025 | 02:02 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अभी रीट 2025 रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है। रीट रिजल्ट और कटऑफ अंक आरबीएसई रीट उत्तर कुंजी 2025 जारी होने के बाद जारी किए जाएंगे।
March 25, 2025 | 01:16 PM IST
सामान्य और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए 60% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा एससी/एसटी के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 36% है।
March 25, 2025 | 12:21 PM IST
रीट आंसर की जारी करने के बाद आरबीएसई उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करके आपत्तियां (यदि कोई हो) उठाने की अनुमति देगा।
March 25, 2025 | 11:45 AM IST
रीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रीट आंसर की 2025 का इंतजार कर रहे हैं और बोर्ड अध्यक्ष से इसे जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर 'रीट आंसर की जारी करो' ट्रेंड कर रहा है।
March 25, 2025 | 11:32 AM IST
रीट लेवल 1, 2 की आंसर की एक साथ जारी करेगा। गौरतलब है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड आज (25 मार्च) तक रीट आंसर की 2025 जारी कर सकता है।
March 25, 2025 | 11:31 AM IST
बोर्ड ने 27, 28 फरवरी को दो दिनों के लिए दो पालियों में लेवल 1, 2 के लिए परीक्षा आयोजित की। आरबीएसई द्वारा रीट प्रोविजनल आंसर की 2025 के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया जाएगा।
March 25, 2025 | 11:31 AM IST
आरबीएसई ने अभी तक रीट 2025 आंसर की जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। रीट आंसर की 2025 कल यानी 25 मार्च को जारी की जा सकती है।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर जारी किया जाएगा। हालांकि, छात्र बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 को जारी होने के बाद एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar