RBSE Board Exam 2024: आरबीएसई बोर्ड कक्षा 5 व 8 परीक्षा पंजीकरण 12 जनवरी से शुरू होगा, चेक रजिस्ट्रेशन लिंक
Abhay Pratap Singh | January 11, 2024 | 06:04 PM IST | 1 min read
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कक्षा 5 व 8 की परीक्षा के लिए पंजीकरण 12 जनवरी से शुरू कर देगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) कक्षा 5 और 8 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 जनवरी 2024 से शुरू करेगा। छात्र 31 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आरबीएसई (RBSE Board Exam 2024) कक्षा 5 व 8 की परीक्षाएं अप्रैल माह में आयोजित करेगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को एप्लिकेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है।
आरबीएसई ने कक्षा 10 व 12 बोर्ड परीक्षा 2024 आयोजित करने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक दोनों के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक व दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। हालांकि, बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं को 11 से 23 दिसंबर 2023 तक संपन्न करा लिया था।
पिछले साल 90.65 प्रतिशत छात्र व 94.06% छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वहीं, कक्षा 10 में परीक्षा के लिए 10,66,270 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 89.78% लड़के और 91.31 फीसदी लड़कियों ने परीक्षा पास की थी।
अगली खबर
]JEE Mains 2024 City Intimation Slip: जेईई मेन 2024 एग्जाम सिटी स्लिप जल्द, परीक्षा केंद्र और तिथि जानें
जेईई मेन परीक्षा 2024 सत्र 1 का आयोजन National Testing Agency 24 जनवरी से 1 फरवरी तक करेगा। जेईई परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आईडी के साथ JEE MAIN 2024 एडमिट कार्ड ले जाना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी