RBSE Class 10, 12 Board Exam 2024 Date Sheet Out: राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं 29 फरवरी से होंगी शुरू
Mithilesh Kumar | January 13, 2024 | 09:52 PM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से और 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 7 मार्च से आरंभ हाेंगी।
नई दिल्ली. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने 2024 बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 29 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 7 मार्च से हाेंगी। छात्रों को लंबे समय से परीक्षा शेड्यूल का इंतजार था। बोर्ड ने इसे 13 जनवरी को जारी कर दिया। परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक ली जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 18 जनवरी से आरंभ होंगी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं 7 मार्च से 30 मार्च, 2024 तक आरबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथि आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
40% से अधिक विकलांगता से ग्रस्त छात्रों को 1 घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 75% से अधिक विकलांगता से ग्रस्त उम्मीदवारों को श्रुतलेखक की भी सुविधा का लाभ मिलेगा।
माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक और प्रवेशिका परीक्षा वर्ष 2024 के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 7 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। वहीं 12 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी।
23 मार्च को संस्कृतम् प्रथम प्रश्न पत्र होगा। गणित की परीक्षा होली के बाद ली जाएगी। गणित का पेपर 27 मार्च को होगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2024
|
दिनांक |
विषय (परीक्षा का समय : सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक) |
|---|---|
|
7 मार्च, 2024 |
अंग्रेजी (अनिवार्य) (02) |
|
12 मार्च, 2024 |
हिंदी (01) |
|
16 मार्च, 2024 |
सामाजिक विज्ञान (08) |
|
20 मार्च, 2024 |
विज्ञान (07) |
|
22 मार्च, 2024 |
ऑटोमोटिव / सौंदर्य एवं स्वास्थ्य / स्वास्थ्य देखभाल / सूचना प्रौद्योगिकी / सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं / फुटकर बिक्री / टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी / निजी सुरक्षा / परिधान निर्माण / वस्त्र और गृह सज्जा / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर / कृषि / प्लंबर / टेलीकॉम / बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस / कंस्ट्रक्शन / फूड प्रोसेसिंग |
|
23 मार्च, 2024 |
संस्कृतम् प्रथम प्रश्न पत्र |
|
27 मार्च, 2024 |
गणित |
|
30 मार्च, 2024 |
तीसरी भाषा- संस्कृत, उर्दू, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, संस्कृतम् (द्वितीय प्रश्न पत्र) |
राजस्थान बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2024
राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। आरबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक होगी। छात्रों को निर्धारित समय से कम से कम आधे घंटे पहले राजस्थान बोर्ड परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
|
परीक्षा तिथि |
विषय |
|---|---|
|
29 फ़रवरी, 2024 |
मनोविज्ञान |
|
1 मार्च, 2024 |
लोक प्रशासन |
|
2 मार्च, 2024 |
कंप्यूटर विज्ञान /इन्फार्मेटिक्स प्रक्टिस |
|
4 मार्च, 2024 |
अंग्रेजी अनिवार्य |
|
5 मार्च, 2024 |
कंठ संगीत/नृत्य कथक/वाद्य संगीत |
|
6 मार्च, 2024 |
संस्कृत साहित्य, संस्कृत भाषा |
|
9 मार्च, 2024 |
भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिकी |
|
11 मार्च, 2024 |
चित्रकला |
|
13 मार्च, 2024 |
हिंदी (अनिवार्य) |
|
15 मार्च, 2024 |
अंग्रेजी साहित्य/टंकण लिपि (हिंदी) |
|
16 मार्च, 2024 |
दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान |
|
18 मार्च, 2024 |
इतिहास, रसायन विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन |
|
20 मार्च, 2024 |
पर्यावरण विज्ञान |
|
21 मार्च, 2024 |
राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि |
|
23 मार्च, 2024 |
गणित |
|
26 मार्च, 2024 |
गृह विज्ञान |
|
27 मार्च, 2024 |
शारीरिक शिक्षा |
|
28 मार्च, 2024 |
अर्थशास्त्र/शीघ्र-लिपि हिंदी/शीघ्र-लिपि अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/ जीव विज्ञान |
|
30 मार्च, 2024 |
ऋगवेद/शुक्ल यजुर्वेद/कृष्ण यजुर्वेद/सामवेद/अथर्ववेद//न्याय दर्शन/वेदांत दर्शन/मीमांसा दर्शन/ जैन दर्शन/ निम्बार्क दर्शन/वल्लभ दर्शन/ सामान्य दर्शन/रामानंद दर्शन/ व्याकरण शास्त्र/ साहित्य शास्त्र/पुराणेतिहास/ धर्मशास्त्र/ ज्योतिषशास्त्र/सामुन्द्रिक शास्त्र/वास्तु विज्ञान/पौरोंहित्य शास्त्र |
|
1 अप्रैल, 2024 |
हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फ़ारसी साहित्य, प्राकृत भाषा, टाइपिंग लिपि (अंग्रेजी) |
|
3 अप्रैल, 2024 |
समाज शास्त्र |
|
4 अप्रैल, 2024 |
ऑटोमोटिव/ सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/ सुचना प्रद्यौगिकी व सुचना प्रद्यौगिकी की समर्पित सेवाएं/आईटी एवंआईटीएस/ फुटकर बिक्री/ट्रेवल एंड टूरिज्म/परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली/ प्लम्बर/ टेलिकॉम |
अगली खबर
]CUET PG 2024 Registration: सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जनवरी; देखें पूरी जानकारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा Common University Entrance Test for Postgraduate (CUET PG) 2024 का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार 24 जनवरी 2024 से पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके तहत कुल करीब 250 विश्वविद्यालय शामिल किए गए हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई