RBSE 12th Result Topper List 2024: आरबीएसई कक्षा 12वीं में किसने किया टॉप? तीनों स्ट्रीम के देखें आंकड़े
Santosh Kumar | May 20, 2024 | 03:02 PM IST | 2 mins read
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (आरबीएसई) ने राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान इंटर रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। आरबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Half Yearly QP's 2025-26: Biology | Chemistry | Hindi | Maths | History | English
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में तीनों संकायों में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ा है। विज्ञान संकाय में जहां लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.08% रहा है, वहीं लड़कियां 98.90% से आगे हैं। कॉमर्स में लड़कों ने 98.66% और लड़कियों ने 99.51% अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स में जहां लड़कों का पास प्रतिशत 95.80% है, वहीं लड़कियां 97.86% से बाजी मारी है।
RBSE 12th Result 2024: टॉपर सूची नहीं जारी की जाएगी
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। बता दें कि राजस्थान बोर्ड की ओर से टॉपर लिस्ट 2024 जारी नहीं की जाएगी। आरबीएसई 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की टॉपर सूची जारी नहीं करता है। दरअसल, बोर्ड का मानना है कि रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसमें छात्रों की संख्या बढ़ने या घटने की संभावना है। ऐसे में पहले जारी किया गया रिजल्ट मान्य नहीं है। संभव है कि कॉपी की दोबारा जांच में किसी दूसरे छात्र का नाम मेरिट लिस्ट में आ जाए। ऐसे में राजस्थान बोर्ड टॉपर लिस्ट जारी न करना ही बेहतर है।
RBSE 12th Arts Result 2024: आरबीएसई आर्ट्स स्टैट्स 2024
- कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 5,78,494
- उपस्थित अभ्यर्थी: 5,69,575
- कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थी: 5,51,789
- लड़को का पास प्रतिशत: 95.80%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 97.86%
RBSE Commerce Result 2024: आरबीएसई कॉमर्स स्टैट्स 2024
- कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 26,622
- उपस्थित अभ्यर्थी: 26,418
- कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थी: 26,141
- लड़को का पास प्रतिशत: 98.66%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 99.51%
RBSE Science Result 2024: आरबीएसई साइंस स्टैट्स 2024
- कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 2,60,078
- उपस्थित अभ्यर्थी: 2,58,071
- कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थी: 2,52,205
- लड़को का पास प्रतिशत: 97.08%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 98.90%
RBSE 12th Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आरबीएसई इंटर रिजल्ट 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 12वीं विज्ञान, वाणिज्य या कला परिणाम लिंक ओपन करें।
- इसके बाद, कैंडिडेट लॉगिन विंडों में अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब, सबमिट करें और आरबीएसई रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी