Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट आज होगा जारी, rssb.rajasthan.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | December 15, 2025 | 12:09 PM IST | 1 min read
राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी पदों के लिए लिखित परीक्षा 2 नवंबर, 2025 को राज्य के सभी 38 जिलों में कई केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज 15 दिसंबर को जारी किए जाने की उम्मीद है। राजस्थान वीडीओ रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर मेरिट लिस्ट पीडीएफ के रूप में ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।
राजस्थान वीडीओ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर अपनी चयन स्थिति चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड द्वारा कैटेगरी वाइज राजस्थान वीडीओ कट-ऑफ अंक 2025 भी जारी किए जाएंगे।
Rajasthan VDO Result 2025: बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी
आरएसएसबी के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि वीडीओ का रिजल्ट का 12 का ही प्लान था मगर किसी अपरिहार्य कारण से 12 को बोर्ड मीटिंग नहीं हो पाएगी, तो अब नेक्स्ट बोर्ड मीटिंग 15 दिसंबर को प्लान की है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12 नवंबर 2025 को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी पदों के लिए लिखित परीक्षा 2 नवंबर, 2025 को राज्य के सभी 38 जिलों में कई केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
Rajasthan VDO Result 2025: फाइनल चयन प्रक्रिया
आरएसएसबी डीवी प्रक्रिया के कार्यक्रम और स्थान की जानकारी देते हुए एक अलग अधिसूचना जारी करेगा। सफल सत्यापन और आवश्यक चिकित्सा परीक्षाओं के पूरा होने के बाद, बोर्ड अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा। इस अंतिम सूची में शामिल उम्मीदवारों को ग्राम विकास अधिकारी के पदों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त होंगे।
Rajasthan VDO Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको वीडीओ भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
- अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच