Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ कटऑफ अंक जारी, स्क्रूटिनी के लिए 22-28 दिसंबर तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | December 20, 2025 | 03:44 PM IST | 2 mins read
राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब ऑनलाइन उपलब्ध परिणाम पीडीएफ के माध्यम से अपनी चयन स्थिति देख सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसबी) ने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट और कटऑफ अंक डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। इसमें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब ऑनलाइन उपलब्ध परिणाम पीडीएफ के माध्यम से अपनी चयन स्थिति देख सकते हैं।
RSSB VDO Cutoff 2205: दो अलग-अलग मेरिट सूचियां जारी
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए चयन सूची श्रेणीवार और क्षेत्रवार तैयार की गई है। आरएसएसबी ने रिक्तियों को 683 गैर-टीएसपी पदों और 167 टीएसपी (अनुसूचित क्षेत्र) पदों में विभाजित किया है। इसके अनुसार, दोनों क्षेत्रों के लिए दो अलग-अलग मेरिट सूचियां जारी की गई हैं। उम्मीदवार समेकित पीडीएफ में अपने रोल नंबर देखकर यह पुष्टि कर सकते हैं कि वे दस्तावेज़ सत्यापन के लिए योग्य हैं या नहीं।
गैर अनुसूचित क्षेत्र-
|
मुख्य श्रेणी
|
उप-श्रेणी
|
कटऑफ अंक
|
|---|---|---|
|
सामान्य
|
सामान्य
|
166.5399
|
|
सामान्य
|
महिला
|
161.0145
|
|
सामान्य
|
भूतपूर्व सैनिक (EX)
|
141.6486
|
|
सामान्य
|
सामान्य
|
151.8478
|
|
एससी
|
महिला
|
144.6558
|
|
एससी
|
भूतपूर्व सैनिक (EX)
|
79.7645
|
|
एसटी
|
सामान्य
|
148.0978
|
|
एसटी
|
महिला
|
144.1123
|
|
एसटी
|
भूतपूर्व सैनिक (EX)
|
70.5797
|
|
सामान्य-EWS
|
महिला
|
161.5399
|
|
सामान्य-EWS
|
सामान्य
|
158.4058
|
|
सामान्य-EWS
|
भूतपूर्व सैनिक (EX)
|
132.7174
|
|
ओबीसी
|
सामान्य
|
164.7464
|
|
ओबीसी
|
महिला
|
157.9891
|
|
ओबीसी
|
भूतपूर्व सैनिक (EX)
|
133.5688
|
|
एमबीसी
|
सामान्य
|
158.5145
|
|
एमबीसी
|
महिला
|
157.6087
|
RSSB VDO Cutoff 2205: अनुसूचित क्षेत्र के लिए कटऑफ
|
श्रेणी
|
उप-श्रेणी
|
कट-ऑफ अंक
|
|---|---|---|
|
सामान्य
|
सामान्य
|
144.8551
|
|
सामान्य
|
महिला
|
136.7029
|
|
सामान्य
|
भूतपूर्व सैनिक (EX)
|
52.3732
|
|
एससी
|
सामान्य
|
134.3297
|
|
एससी
|
महिला
|
128.9130
|
|
एसटी
|
सामान्य
|
119.8913
|
|
एसटी
|
महिला
|
111.6304
|
Rajasthan VDO Scrutiny 2025: स्क्रूटिनी आवेदन डेट जारी
बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भर्ती-2025 के तहत कुल 850 पदों पर लगभग 2 गुना अभ्यर्थियों को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इन अभ्यर्थियों से विस्तृत ऑनलाइन आवेदन कम स्क्रूटिनी फार्म (Scrutiny Form) भरने के लिए 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक लिंक खोला जाएगा।
राजस्थान वीडीओ भर्ती में दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर विस्तृत एप्लीकेशन कम स्क्रूटिनी फार्म को आवश्यक दस्तावेज के साथ भरना होगा। इसके बाद विस्तृत ऑनलाइन आवेदन भरने का कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देश संबंधित पंचायती राज विभाग द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल