UNIRAJ Admit Card 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी यूजी हाल टिकट uniraj.ac.in पर जारी, परीक्षा 19 मार्च से शुरू
Abhay Pratap Singh | March 15, 2025 | 10:34 AM IST | 2 mins read
राजस्थान यूनिवर्सिटी यूजी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए UNIRAJ एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in के माध्यम से यूएनआईराएजे एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी यूजी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड जमा कराना होगा। हाल टिकट में किसी तरह की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले तक यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में संपर्क कर सकते हैं।
स्नातक प्रथम वर्ष (बकाया प्रश्न पत्र), द्वितीय (पूर्व छात्र) और तृतीय वर्ष के सभी यूजी नियमित, पूर्व छात्र और स्वयंपाठी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यूजी पाठ्यक्रमों के नियमित, पूर्व छात्रों और प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्वयंपाठी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 19 मार्च, 2025 से शुरू होगी।
Also read NITTT Admit Card 2025: एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड nittt.nta.ac.in पर जारी, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें
नोटिस में कहा गया कि, ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी माध्यम से प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। प्रवेश पत्र में निर्धारित स्थान पर परीक्षार्थी का फोटो उपलब्ध होना अनिवार्य है। फोटो न होने की स्थिति में छात्र नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर संबंधित प्राचार्य से सत्यापित करवाकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो सकते हैं।
डाउनलोड किए गए राजस्थान यूनिवर्सिटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 में अभ्यर्थी का व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
Rajasthan University UG Hall Tickets 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से Rajasthan University Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://erp.univraj.org/login पर विजिट करें।
- अब, लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर राजस्थान यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 2025 दिखाई देगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज