RSOS Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, rsos.rajasthan.gov.in से करें चेक
Saurabh Pandey | June 19, 2025 | 07:34 AM IST | 1 min read
आरएसओएस छात्रों को 10वीं, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हालांकि, जो परीक्षार्थी परीक्षा में फेल हो जाएंगे, वे दोबारा परीक्षा देकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
नई दिल्ली : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर आज यानी 19 जून 2025 को सुबह 11:30 बजे आरएसओएस कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे।
शिक्षा विभाग, राजस्थान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी कि कक्षा 10वीं और 12वीं के आरएसओएस परिणाम 19 जून 2025 को जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शिक्षा संकुल परिसर में सुबह 11:30 बजे इसकी घोषणा करेंगे। इसके बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
आरएसओएस 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई 2025 तक आयोजित की गईं, जिसमें कुल 1,03,004 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इनमें से 53,501 परीक्षार्थी कक्षा 10 में उपस्थित हुए, जबकि 49,503 परीक्षार्थियों ने कक्षा 12 की परीक्षा दी।
हालांकि, भारत-पाकिस्तान तनाव से संबंधित सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर, छह जिलों में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। इनमें बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर शामिल था। इन क्षेत्रों के छात्रों के लिए संशोधित परीक्षाएं 28 से 30 मई 2025 तक कराई गईं।
RSOS Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आरएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर RSOS कक्षा 10वीं या 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब स्क्रीन पर अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
- आरएसओएस 10वीं और 12वीं रिजल्ट का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल