RSSB Patwari Answer Key 2025: राजस्थान पटवारी प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी; जानें आगे की प्रक्रिया, डाउनलोड चरण
Abhay Pratap Singh | September 16, 2025 | 10:32 AM IST | 2 mins read
राजस्थान पटवारी आंसर की 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसकी सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आरएसएसबी पटवारी सीधी भर्ती 2025 परीक्षा के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। राजस्थान पटवारी परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से राजस्थान आरएसएसबी पटवारी प्राइमरी आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान पटवारी उत्तर कुंजी 2025 शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2 की परीक्षा के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आरएसएसएसबी पटवारी प्री आंसर की पीडीएफ में प्रश्न व सही विकल्प तथा परीक्षा कोड सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
आरएसएसबी द्वारा राजस्थान पटवारी आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। आरएसएसबी पटवारी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो से संबंधित जानकारी उचित समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद राजस्थान पटवारी अंतिम उत्तर कुंजी और राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी।
लेटेस्ट जानकारी के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की तिथि जारी कर दी गई है। राजस्थान पटवारी भर्ती आपत्ति दर्ज 2025 (RRB Patwari 2025 objection window 2025 in hindi) आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 16 सितंबर (1 बजे मध्यरात्रि ) से 18 सिंतबर (23.59 बजे मध्यरात्रि) तक दर्ज करा सकते हैं। ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवार 16 सितंबर सुबह 10 बजे से 18 सितंबर शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा 17 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
आरएसएसबी पटवारी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट को शामिल किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान में पटवारी के कुल 3,705 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Rajasthan RSSB Patwari 2025 Answer Key: डाउनलोड करें?
राजस्थान आरएसएसबी पटवारी आंसर की डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, कैंडिडेट कॉर्नर टैब के भीतर आंसर की टैब पर क्लिक करें।
- पटवारी 2025 प्राइमरी आंसर की पीडीएफ शिफ्ट-1 व शिफ्ट-2 डाउनलोड करें।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
- पटवारी आंसर की की सहायता से कैंडिडेट संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल