RSSB Conductor Admit Card 2025: आरएसएसबी कंडक्टर एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | November 3, 2025 | 06:21 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पद अधिसूचित किए गए हैं, जिनमें गैर-टीएसपी क्षेत्रों के लिए 454 और टीएसपी क्षेत्रों के लिए 46 पद शामिल हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कंडक्टर भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर सीधे लिंक से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी कंडक्टर भर्ती 2025 लिखित परीक्षा 6 नवंबर को एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आरएसएसबी ने आधिकारिक पोर्टल पर परीक्षा सिटी स्लिप 2025 पहले ही जारी कर दी है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, समय और तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पद अधिसूचित किए गए हैं, जिनमें गैर-टीएसपी क्षेत्रों के लिए 454 और टीएसपी क्षेत्रों के लिए 46 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।
RSSB Conductor Admit Card 2025: एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षार्थी परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी घर ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी।
केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान की पुष्टि ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी। आधार कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र मान्य होंगे।
Also read RSSB VDO Answer Key 2025: आरएसएसबी वीडीओ आंसर की कब आएगी? बोर्ड ने दी जानकारी, डाउनलोड लिंक जानें
RSSB Conductor Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरएसएसबी कंडक्टर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'गेट एडमिट कार्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
- आरएसएसबी कंडक्टर एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर आईडी लॉगिन करें।
- आरएसएसबी कंडक्टर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अभ्यर्थी उत्तर पत्रक की कार्बन प्रति परिणाम प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखें और बोर्ड द्वारा मांगने पर इसे दिखाना होगा। इसे सुरक्षित न रखने या न देने पर कार्यवाही हो सकती है। गोला भरते समय ध्यान दें कि कार्बन प्रति पर स्पष्ट निशान बनें।
अगली खबर
]RSSB CHO Result 2025: आरएसएसबी सीएचओ रिजल्ट, कटऑफ rssb.rajasthan.gov.in पर घोषित, राजेश गोस्वामी रहे टॉपर
परिणामों के साथ, बोर्ड ने कटऑफ अंक भी जारी किए हैं, जो विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग हैं। राजेश गिरी गोस्वामी ने आरएसएसबी सीएचओ भर्ती 2025 परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करके टॉप किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें