RSSB 4th Grade Result 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट पीडीएफ लिंक rssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव
Santosh Kumar | January 16, 2026 | 07:34 PM IST | 2 mins read
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ मार्क्स 2025 बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने पहले ही अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर कर दिया है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। ग्रेड 4 रिजल्ट का पीडीएफ लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दिख रहा है, लेकिन फिलहाल यह खुलने में समय ले रहा है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, ग्रुप डी की मेरिट लिस्ट पीडीएफ बहुत बड़ी (हेवी) फाइल है, जिसमें अभ्यर्थियों की पूरी जानकारी, प्राप्तांक और नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स शामिल हैं। इसी कारण आज इसे अपलोड करना संभव नहीं हो पा रहा है। जैसे ही यह पीडीएफ अपलोड होगी, अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ मार्क्स बोर्ड अध्यक्ष ने पहले ही अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर कर दिया है। उम्मीदवार कटऑफ मार्क्स से जुड़ी पोस्ट आरएसएसबी चेयरमैन के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर देख सकते हैं।
आरएसएसबी ग्रेड 4 भर्ती अभियान के तहत 53,749 खाली पदों को भरा जाएगा। आरएसएसबी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर, 2025 को राज्य के 38 जिलों में कुल 1,300 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित की गई।
RSSB 4th Grade Result 2025: पीडीएफ में चयनित कैंडिडेट्स के रोल नंबर
आरएसएसबी राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट पीडीएफ में सिलेक्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ मार्क्स दिए गए हैं। फोर्थ ग्रेड कटऑफ मार्क्स टीएसपी और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए अलग-अलग जारी किए गए हैं।
सफल उम्मीदवारों को अगले स्टेज, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए 1:2 के अनुपात में बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को डीवी के लिए ओरिजिनल सर्टिफिकेट लाने होंगे। फाइनल अपॉइंटमेंट के लिए मेडिकल जांच भी की जाएगी।
RSSB Fourth Grade Result 2025: आरएसएसबी ग्रुप डी रिजल्ट कैसे देखें?
कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट, मेरिट लिस्ट पीडीएफ चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर में रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड मेरिट लिस्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- रोल नंबर की जांच करें और परिणाम डाउनलोड करें।
Rajasthan Group D Merit List 2025: राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट विवरण
10 प्रतिशत से अधिक सवालों के विकल्प न भर पाने के कारण 26,436 उम्मीदवारों को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है। ग्रेड 4 रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म के संबंध में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।
ऑफलाइन फॉर्म भी स्वीकार किए जाएंगे। अगर उम्मीदवार गलत जानकारी देते हैं या गलत तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें किसी भी समय डिसक्वालिफाई किया जा सकता है। आरएसएसबी द्वारा सभी सेट से कुछ सवाल हटा दिए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच