RPSC Senior Teacher Vacancy 2026: आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती में पदों की संख्या 6,500 से बढ़कर 9,651 हुई
Santosh Kumar | July 4, 2026 | 02:20 PM IST | 1 min read
यह भर्ती 10 विषयों के लिए की जाएगी। आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर एग्जाम 12 से 18 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए सीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड टीचर) भर्ती-2025 में एक बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने कुल 3,151 अतिरिक्त पद जोड़े हैं, जिससे पदों की मूल संख्या 6,500 से बढ़कर 9,651 हो गई है। इस बदलाव से युवा उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी के मौकों में काफी बढ़ोतरी हुई है। यह घोषणा आज शुद्धि-पत्र संख्या 11/2026-27 के तहत की गई।
आरपीएससी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर (ग्रेड-II) भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ाई है। यह भर्ती 10 विषयों के लिए की जाएगी। आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर एग्जाम 12 से 18 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।
RPSC Senior Teacher Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट
आयोग ने बताया कि यह बदलाव 'राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा (संयुक्त भर्ती) नियम, 2021' के तहत पदों की संख्या में 50% तक बढ़ोतरी के प्रावधान के अनुसार किया गया है। भर्ती की बाकी सभी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।
कैटेगरी के हिसाब से पदों की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। इस परीक्षा में हर प्रश्न-पत्र के लिए, ओएमआर शीट पर 5वां विकल्प भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन जारी किया जाएगा।
RPSC Senior Teacher Vacancy 2026: रिक्तियों का विवरण
आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर का एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा; उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के भीतर जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
उम्मीदवारों को हर सेशन के लिए परीक्षा शुरू होने के समय से केवल 60 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी; उसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। विषयवार रिक्तियों का विवरण नीचे तालिका में देखें-
|
विषय |
कुल पद |
|---|---|
|
हिन्दी |
1,577 |
|
अंग्रेजी |
1,956 |
|
संस्कृत |
1,323 |
|
गणित |
2,076 |
|
विज्ञान |
2,031 |
|
सामाजिक विज्ञान |
600 |
|
उर्दू |
71 |
|
पंजाबी |
14 |
|
सिंधी |
2 |
|
गुजराती |
1 |
|
कुल पद |
9,651 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच