Abhay Pratap Singh | July 4, 2026 | 02:02 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (सीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामलि है।

नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत ग्रुप-डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से 5 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा पास की हो। साथ ही, मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का होना अनिवार्य है। हरियाणा एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू है। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित थी।
नीचे सारणी में उम्मीदवार हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई | 5 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक |
| आवेदन पत्र में सुधार/बदलाव | 9 जुलाई से 11 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक |
एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य व अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 500 रुपये तथा हरियाणा के आरक्षित वर्ग/ ईडब्ल्यूएस और सामान्य महिला कैंडिडेट को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, आधार नंबर के बिना आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देनी होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र भरने या उसमें सुधार करने का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।” एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (सीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामलि है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं: